हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के असौड़ा के पास देव पैकेजिंग इंडस्ट्रीज पर 12 घंटे तक चली छापा मार कार्रवाई को बाद जीएसटी टीम करीब 50 लाख रुपए का माल सीज करके फर्म से रिकार्ड का पुलिंदा अपने साथ ले गई है। व्यापारी पर बोगस फर्मो से बिल ले फर्जी जमा-खर्च करने का आरोप है और अनुचित तरीके से सरकार इनपुट टैक्स लेना है। एट दी स्पाट व्यापारी पर एक करोड़ 42 लाख रुपए के जीएसटी का आरोप है। व्यापारी ने 25 लाख रुपए जमा करा दिए हैं।
डिप्टी कमीश्नर रमेश कुमार बैस ने बताया कि अभी तक की जांच में यह स्पष्ट हो चुका है कि व्यापारी ने बोगस फर्मो से बिल लेकर जमा-खर्च किया है। फर्म से कब्जे में लिए गए कागजातों की जांच चल रही है औऱ जीएसटी की चोरी कई करोड़ रुपए हो सकती है। मौके पर करीब 50 लाख रुपए का माल सीज किया गया है।
हापुड़ के ज्वैलरी व्यापारी हेम चंद सर्राफ का बेटा नितिन अग्रवाल पाश कालोनी राधापुरी में रहता है औऱ देव पैकेजिंग इंडस्ट्रीज का संचालन करता है। इस फैक्टरी में डिमांड के मुताबिक गत्ते के डिब्बे बनाए जाते है, जो मीट, अचार व साँस आदि फैक्ट्रियों को सप्लाई किए जाते है।
जूतों पर 40% तक की छूट: 9719918531, 8218182274






























