हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): थाना पिलखुवा के गांव बड़ौदा हिंदुवान में रात एक हिस्ट्री शीटर का गोलियों से भूनकर हत्या कर दी। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने शुक्रवार की सुबह शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस ने बताया कि थाना पिलखुवा का हिस्ट्रीशीटर रविन्द्र गुरूवार की रात नलकूप पर सोया हुआ था। रात में किसी वक्त किन्ही लोगों ने रविन्द्र के सिर में गोलियां दाग कर हत्या कर दी। शुक्रवार की सुबह जब ग्रामीण खेतों की ओर गए तो रविन्द्र का खून से लथपथ शव देखकर हक्का-बक्का रह गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश मिश्र ने बताया कि मृतक के परिवारजनों ने गांव के ही एक व्यक्ति को पुलिस को दी गई तहरीर में नामजद किया है। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
घर बैठे धुलवाएं और ड्राईक्लीन कराएं कार : 7060333554






























