हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के तीन किसानों का राज्य गन्ना प्रतियोगिता में चयन हो गया है। इसके बाद तीनों किसानों को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। गन्ना विकास विभाग द्वारा राज्य गन्ना प्रतियोगिता वर्ष 2021-22 के परिणामों की घोषणा हो चुकी है जिसमें प्रगतिशील गन्ना किसानों का चयन कर राज्य स्तर पर पुरस्कृत किया जाएगा। इस दौरान हापुड़ के किसान निकुंज त्यागी, किसान गुफरान और किसान मनीष का चयन भी हुआ है। किसानों का चयन होने से उन्हें बधाई देने वालों का सिलसिला लगा है। निकुंज त्यागी सिंभावली के गांव दतियाना के रहने वाले हैं जबकि किसान गुफरान गांव वैट सिंभावली के है जो कि सामान्य पौधा संवर्ग और मनीष को ड्रिंप विधि संवर्ग में चयनित किया गया है। तीनों किसानों को पुरस्कृत धनराशि मिलेगी।
एलर्जी, चर्म रोग व झड़ते बालों की समस्याओं के लिए सम्पर्क करें: 9837509509
























