हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ में धान की कटाई शुरु होने के साथ ही गढ़मुक्तेश्वर व हापुड़ मंडी में धान की आवकें शुरु हो गई। किसानों को खुले बाजार में धान का मूल्य सरकारी समर्थन मूल्य से करीब 80 प्रतिशत अधिक मिलने से किसानों के चेहरे खिले है।
हापुड़ व गढ़मुक्तेश्वर मंडी में गुरुवार को करीब 5 हजार क्विंटल गेहूं आया। किसान ट्रैक्टर ट्रालियों, ईरिक्शा आदि से धान लेकर मंडी में पहुंचे। किसान का धान दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा के चावल मिलों की सप्लाई करने वाले व्यापारियों ने खरीदा। हापुड़ व गढ़मुक्तेश्वर मंडी में 1509 किसम् का धान 3670 रुपए प्रति क्विंटल बिका।
हापुड़, व गढ़मुक्तेश्वर मंडी में धान की भरपूर आवकें शुरु होने से किसान, व्यापारी तथा कामगार खुश है। कामगारों को रोजगार मिल रहा है तो बिचौलियों को कमीशन और किसान को एमएसपी से ऊंचा दाम। धीरे-धीरे आवकें और बढ़ेगी।






























