हापुड़, सीमन (ehapurnews.com ) : जनपद हापुड़ के एक गिरोह ने गोरखपुर के गोरखनाथ इलाके में ट्रांसपोर्टर के घर चोरी की घटना को अंजाम दिया। गोरखपुर पुलिस ने मंगलवार को जनपद हापुड़ निवासी दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। हालांकि मुख्य आरोपी पुलिस पकड़ से दूर है जिसके पास चोरी के गहने और नकदी हैं।
आपको बता दें कि गोरखपुर के गोरखनाथ इलाके में ट्रांसपोर्टर के घर चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया जिसका गोरखपुर पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए मामले में जनपद हापुड़ निवासी दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जिनकी पहचान हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव सरवानी निवासी आजाद और मनीष के रूप में हुई है। पकड़े गए आरोपियों के पास से पुलिस ने तीन मोबाइल फोन, एक डीबीआर, 12,600 रुपए नकद बरामद किए हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपियों का साथी फिलहाल फरार है जिसके पास चोरी के गहने और नकदी हैं। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुट गई है।
मोटरसाइकिल में GPS TRACKER लगवाने के लिए संपर्क करें : 8979003261
























