हापुड़, सीमन (ehapurnews.com ) : सरकार के महत्वपूर्ण प्रोजेक्टों में से एक गंगा एक्सप्रेसवे के लिए शासन ने जनपद हापुड़ को 68 करोड रुपए दिए हैं जिसके बाद इस महीने अधिग्रहण का कार्य पूरा होने की उम्मीद है। जिले की 26.82 हेक्टेयर भूमि के अधिग्रहण के लिए शासन द्वारा 68 करोड़ की धनराशि प्राप्त हुई है।
एक्सप्रेस हापुड़ के 29 गांव से होकर गुजर रहा है जिसमें 409 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण होना है। जनपद के 29 गांव में से 7 गांव हापुड़ तहसील क्षेत्र जबकि 22 गांव गढ़मुक्तेश्वर तहसील क्षेत्र में है। इनमें से 10 गांव का भूमि अधिग्रहण हो चुका है जबकि 19 गांव की 26.82 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण अभी बाकी है। शेष भूमि के लिए कुछ आपत्ति आई थी जिसका निस्तारण भी हो चुका है। 19 गांव की 26.82 हेक्टेयर भूमि के अधिग्रहण के लिए 68 करोड़ की धनराशि शासन से प्राप्त हुई है जिसके बाद अधिग्रहण की प्रक्रिया इस माह पूरी कर भूमि को कार्यदायी संस्था को सौंपा जाएगा।
Large के साथ Medium, Medium के साथ Small Pizza FREE: 8979755041





























