हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के गांव उपेड़ा में एक युवक की खंभे से गिरकर मौत हो गई। मृतक की पहचान 34 वर्षीय पिंटू के रूप में हुई है जो गांव उपेड़ा का ही रहने वाला था और मजदूरी का कार्य करता था। कुछ लोग पिंटू को मजदूरी कराने के नाम पर अपने साथ ले गए और लाइट लगाने के लिए उसे खंभे पर चढ़ा दिया। इसी बीच सीढ़ी फिसल गई जिससे वह जमीन पर गिर गया और उसकी मौत हो गई। आनन-फानन में पिंटू को अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
Brainwaves Internation School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606


























