हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के सिंभावली क्षेत्र के गांव अनूपपुर डिबाई के दो युवकों की महाराष्ट्र के नागपुर में सड़क हादसे में मौत हो गई। सड़क हादसे की सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मचा है। बताते चलें कि सिंभावली क्षेत्र निवासी 30 वर्षीय आमिर उल हक और 22 वर्षीय शाहनूर महाराष्ट्र के नागपुर में गाड़ी चलाने का कार्य करते थे।
महाराष्ट्र में गाड़ी सड़क हादसे का शिकार हो गई जिसमें दोनों की मौत हो गई। जैसे ही सड़क हादसे की सूचना परिजनों को मिली तो घर में कोहराम मच गया। दोनों ही अविवाहित थे। दोनों पिछले काफी समय से नागपुर रह रहे थे।
SIMS CONGRATULATES 2019 BATCH STUDENTS FOR EXCELLENT RESULT, MD/MS RESULT 100% PASS


























