हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन पर उत्तर प्रदेश में रविवार को राजकीय शोक की घोषणा की गई है। वहीं भारत सरकार के गृह मंत्रालय की ओर से भी 11 सितंबर रविवार को पूरे देश में राजकीय शोक की घोषणा हो चुकी है। इस दौरान सभी सरकारी कार्यालयों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा। किसी भी प्रकार का सांस्कृतिक समारोह आयोजित नहीं होगा।
बता दें कि राजकीय शोक की घोषणा के बाद प्रमुख सचिव सामान्य प्रशासन अनुभाग जितेंद्र कुमार की ओर से इस संबंध में आधिकारिक पत्र जारी किया गया है जो सभी विभागों के अध्यक्षों, जिलाधिकारियों तथा मंडलआयुक्तों को भेजा गया है। जारी पत्र में राजकीय शोक की सूचना दी गई है।
DIAGNOVET: कुत्ते, बिल्ली के अल्ट्रासाउंड, एक्स रे के लिए सम्पर्क करें: 8865800700


























