हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ में स्थित कुचेसर रोड चौपला की सर्विस रोड के हालात दिन पर दिन बदतर होते जा रहे हैं। यहां इतने गहरे गड्ढे हैं कि कभी भी वाहन पलट जाते हैं जिससे सवारियों की जिंदगी पर खतरा मंडराता रहता है लेकिन अधिकारी है कि इस ओर ध्यान देने को तैयार ही नहीं है। हाल ही में यहां मयूरी भी पलटी थी जिसके बाद शुक्रवार को ऑटो पलटने से संबंधित विभाग पर कई प्रश्न चिन्ह लगे हैं।
आपको बताते चलें कि कुचेसर रोड चौपला की सर्विस रोड के हालात इतने खराब है कि यहां हमेशा जल भराव की स्थिति बनी रहती है। जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने से सड़क पर गहरे गड्ढे हो चुके हैं जहां पानी भरा होने के चलते लोगों को गड्ढे नजर नहीं आ रहे और वह हादसे का शिकार हो रहे हैं। कभी रिक्शा कभी ऑटो कभी अन्य वाहन इन गड्ढों की चपेट में आ रहे हैं। अधिकारियों के सुस्त रवैया से लोगों की जान आफत में है।


























