हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के रामपुर रोड पर पशुओं के अवशेषों का गैर कानूनी धंधा करने वालों के विरुद्द नगर पालिका हापुड़ के सफाई निरीक्षक राजकुमार ने अज्ञात लोगों के विरुद्ध हापुड़ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है, जबकि गोदाम मालिकों के नाम नगर पालिका रिकार्ड में दर्ज है औऱ पालिका कर भी वसूलती है, फिर अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कराना सफाई निरीक्षक राजकुमार की सांठगांठ को उजागर करता है।
बता दें कि चार सितम्बर की दोपहर को एसडीएम दिग्विजय सिंह व सीओ अशोक कुमार के नेतृत्व में रामपुर रोड पर छापा मार कार्रवाई की गई थी और बुलडोजर की मदद से ठिकाने को तहस-नहस कर पशुओं के अवशेषों को जमीन में दफनाया गया।
जिन गोदामों में पशुओं के अवशेषों का गैर कानूनी धंधा चल रहा था, वे ठिकाने नगर पालिका गोदामों से कर भी वसूलती है। गोदाम मालिकों का नाम पता मालूम होने के बाद भी रिपोर्ट अज्ञात में लिखाना सफाई निरीक्षक की कार्यप्रणाली पर संदेह पैदा करता है।
HERO: आधार कार्ड लाएं बाइक घर ले जाएं OFFER: 9289923209*


























