रस्सी कूद प्रतियोगिता में शामिल हुई छात्राएं










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):क्रीड़ा भारती हापुड द्वारा शुक्रवार को आयोजित खेल चेतना मेले के अंतर्गत श्रीमती कमला अग्रवाल पब्लिक स्कूल हापुड़ में रोप स्किपिंग (रस्सी कूद) प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें 30 बच्चों ने प्रतिभाग किया। अंडर 14 गर्ल्स में भूमि प्रथम, अंशिका द्वितीय, भूमि तृतीय रही। वही अंडर 14 में रूबल प्रथम, अक्षत द्वितीय, अंगद तृतीय रहा। अंडर 17 बॉयज में अभिषेक जाटव प्रथम, अभिषेक कदम द्वितीय, चंचल मावी तृतीय रहे। कार्यक्रम का उद्घाटन में मुख्य अतिथि हर्ष अग्रवाल ने कहा कि खेल भी पढ़ाई के साथ अपने जीवन का बहुत अभिन्न अंग है इससे स्वस्थ रहने के लिए ऊर्जा प्राप्त होती है। प्रधानाचार्या हिमानी अग्रवाल ने कहा पढ़ाई के साथ- साथ खेलों का भी विद्यार्थी के जीवन में बहुत महत्व है। पारुल शर्मा, नरेश अग्रवाल, क्रीड़ा भारती महिला सचिव वंदना सिंघल ने अतिथियों व विद्यालय परिवार का सहयोग प्रदान करने के लिए धन्यवाद दिया। हापुड़ में प्रथम रोप स्किपिंग का कार्यक्रम क्रीड़ा भारती द्वारा संपन्न कराया गया। कार्यक्रम के पुरस्कार 12 सितंबर 2022 प्रातः 7:00 बजे होने वाली” एक दौड़ देश के नाम “कार्यक्रम में वितरित किए जाएंगे।








Related Posts

पक्का बाग के ठिकानों पर बिका राशन का गेहूं-चावल

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के पन्नापुरी में एक राशन डीलर के प्रतिष्ठान पर की गई छापामारी के दौरान करीब कुंतल गेहूं व चावल कम पाए जाने…

Read more

युवती से नकदी व सोने की चेन लूटने के मामले में आठ पर मुकदमा दर्ज

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र की स्वर्ग आश्रम रोड पर स्थित दोयमी फाटक के पास कार सवार हमलावरों ने बाइक में टक्कर…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पक्का बाग के ठिकानों पर बिका राशन का गेहूं-चावल

पक्का बाग के ठिकानों पर बिका राशन का गेहूं-चावल

युवती से नकदी व सोने की चेन लूटने के मामले में आठ पर मुकदमा दर्ज

युवती से नकदी व सोने की चेन लूटने के मामले में आठ पर मुकदमा दर्ज

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा: तीन दिन तक पंखे से लटका था युवती का शव

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा: तीन दिन तक पंखे से लटका था युवती का शव

दहेज न देने पर पत्नी को दिया तीन तलाक, मुकदमा दर्ज

दहेज न देने पर पत्नी को दिया तीन तलाक, मुकदमा दर्ज

महिला से समलैंगिक संबंधों के कारण खुद घर छोड़कर गई थी युवती

महिला से समलैंगिक संबंधों के कारण खुद घर छोड़कर गई थी युवती

घर पर पथराव करने के मामले में सात लोगों पर मुकदमा दर्ज

घर पर पथराव करने के मामले में सात लोगों पर मुकदमा दर्ज
error: Content is protected !!