हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में मादक पदार्थ के धंधेबाजों की गिरफ्तारी का सिलसिला जारी है।पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अवैध मादक पदार्थ तस्करों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना हापुड नगर पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक अवैध मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार कर लिया, जिसके कब्जे से डेढ़ किलो अवैध गांजा बरामद किया है।आरोपी गांव चितोली का सन्नी है।पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।पुलिस का असामाजिक तत्वों के विरुद्ध यह अभियान जारी रहेगा।


























