हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ देहात पुलिस ने सोने की आड़ में पीतल के जेवर बेचने वाले गिरोह के चार ठगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने ठगों के कब्जे से साढ़े तीन किलो ग्राम वजन के पीली धातु के नकली जेवर बरामद किए है। पुलिस ने आरोपियो को जेल भेज दिया है।
थाना हापुड़ देहात पुलिस गश्त कर रही थी कि चैकिंग के दौरान पुलिस के हत्थे चार ऐसे ठग लग गए जो लोगों को पीली धातु के नकली आभूषण सोने के जेवर बता कर बेच कर ठगी कर लेते थे। पुलिस ने बताया कि आरोपी स्वयं को राजस्थान व गुजरात के बड़े घरानों ने जुड़ा होने का हवाला देकर कहते थे कि उनका परिवार आर्थिक तंगी से गुजर रहा है और वे धीरे-धीरे अपने पुस्तैनी जेवर बेच कर परिवार का भर पोषण कर रहे है। ठगों के झांसे में आने वाले लोग पीली धातु के जेवरों को सोने के जेवर समझ कर सस्ते खरीद लेते थे। बाद में लोगों को ठगी का पता चलता था।
पुलिस ने ठगों की पहचान जनपद मेरठ के थाना टीपी नगर के बागपत रोड पर स्थित हीरा पैलेस के सागर, अर्जुन, नैतिक तथा लखनऊ के भवंत नगर का नई बस्ती की अजयपाल है। पुलिस ने ठगों के कब्जे से साढ़े तीन किलो ग्राम वजन के पीली धातु के नकली जेवर बरामद किए है। ठगों का यह गिरोह विभिन्न स्थानों पर लोगों को अपना शिकार बना चुका है।
HERO: आधार कार्ड लाएं बाइक घर ले जाएं OFFER: 9289923209*


























