हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के धौलाना में बृहस्पतिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने धौलाना नगर पंचायत में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का आयोजन किया। कांग्रेस की ये यात्रा धौलाना कस्बे के मुख्य बाज़ार तथा गली मोहल्लों से होते हुए मुख्य चौराहे पर समाप्त हुई। यात्रा में भारत माता की जय तथा नफरत छोड़ो, भारत जोड़ो के नारों के साथ कांग्रेसियो ने देश मे एकता का संदेश दिया।
बता दें कि 7 सितंबर की शाम 5 बजे भारत जोड़ो यात्रा का आगाज हो चुका हैं। जो कन्याकुमारी से शुरू होकर देश भर में होते हुए श्रीनगर तक लगभग 3570 किलोमीटर से भी ज्यादा की यात्रा करेगी।
ये पदयात्रा पूरे देश में राष्ट्रीय ध्वज के साथ कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा 150 दिन तक पूरे भारत में शहर – शहर, गांव – गांव का दौरा करेगी और प्रतिदिन 25 किलोमीटर की पदयात्रा की जाएगी। इस यात्रा में सभी धर्म के लोग राष्ट्रीय ध्वज के साथ लोगों को एकजुट होने का संदेश देंगे।
इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी व पीसीसी सदस्य सतीस शर्मा, अनुसूचित विभाग के जिलाध्यक्ष नरेश कुमार भाटी, हापुड ब्लॉक अध्यक्ष जकारिया मनसबी , इरफ़ान कुरैशी, ज्ञानेंद्र गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
रोस्टेड चने असुरक्षित, लाल मिर्ची पाउडर अधोमानक, लगी पेनल्टी
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत जनवरी-फरवरी 2026 के महीने में प्राप्त हुई जांच रिपोर्ट के आधार पर कई प्रतिष्ठानों से…
Read more
























