हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : मांझे की चपेट में आने से लगातार हादसे हो रहे हैं। पक्षी भी इसकी चपेट में आ रहे हैं। ताजा मामला बाबूगढ़ क्षेत्र का है जहां वार्ड नंबर-1 के इमली वाले मोहल्ले में शुक्रवार को एक कबूतर चाइनीस मांझे की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौत हो गई। दरअसल शुक्रवार की सुबह दो मंजिला भवन पर लटके मांझे की चपेट में पक्षी आ गया। काफी देर तक पक्षी तड़पता रहा। स्थानीय लोगों ने किसी तरह पक्षी को उतारा लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। लोग लगातार चाइनीस मांझे पर प्रतिबंध लगाने की मांग कर रहे हैं लेकिन इसके बाद भी है मांझे का इस्तेमाल लगातार किया जा रहा है जिसका खामियाजा बेज़ुबान पक्षियों और लोगों को भुगतना पड़ रहा है।
रोस्टेड चने असुरक्षित, लाल मिर्ची पाउडर अधोमानक, लगी पेनल्टी
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत जनवरी-फरवरी 2026 के महीने में प्राप्त हुई जांच रिपोर्ट के आधार पर कई प्रतिष्ठानों से…
Read more
























