हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण ने गुरुवार को हापुड़ के विभिन्न क्षेत्रों में स्थित भवनों का निरीक्षण किया और खामियां मिलने पर भवन स्वामियों को नोटिस जारी किए। अग्निकांड के बाद प्राधिकरण की नींद टूट गई है और उसने 200 वर्ग मीटर से अधिक भूमि में बने भवनों का गुरुवार को निरीक्षण किया। इस दौरान 20 भवनों का निरीक्षण किया गया जहां भवनों की अग्नि सुरक्षा, पार्किंग, रेन वाटर हार्वेस्टिंग आदि व्यवस्था परखी। प्राधिकरण के सचिव प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि हापुड़ की फ्रीगंज रोड, रेलवे रोड, दिल्ली रोड क्षेत्र में स्थित होटल, अस्पताल, कोचिंग सेंटर आदि का निरीक्षण किया गया जहां 200 मीटर से अधिक में बने 20 भवनों की जांच की। कई भवन ऐसे मिले जो मानक को पूरा नहीं कर रहे थे। ऐसे में अधिकारियों ने मानक को पूरा करने के लिए नोटिस जारी किया है। नियमों को दरकिनार करने पर कड़ी कार्रवाई होगा। इस दौरान अवर अभियंता नीरज शर्मा, देशपाल सिंह, अंगद सिंह, पीयूष जैन, वीरेश राणा, राकेश सिंह तोमर आदि उपस्थित रहे।
जीएसटी विभाग हर महीने करेगा ईट-भट्ठों का भौतिक सत्यापन
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में संचालित लगभग 130 ईट-भट्ठों की अब जीएसटी विभाग की टीम हर महीने जांच करेगी। सर्वे के दौरान प्रत्येक भट्टे पर…
Read more
























