हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के ग्राम सिमरौली में स्थिति एक पेड़ पर अजगर को देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। अजगर निकलने से क्षेत्रवासियों में अफरा-तफरी मच गई जिसे देखकर सभी लोग भाग खड़े हुए। इसी बीच कुछ लोगों ने अजगर को अपने कैमरे में कैद कर लिया। अजगर को देखकर क्षेत्र में दहशत की स्थिति बन गई जिसके बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद अजगर को पकड़ कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया। आपको बता दें कि सिमरौली में पेड़ पर जब किसान अपने खेत पर पहुंचा तो उसने वह पेड़ पर अजगर को देखकर पीछे हो गया। स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी वन विभाग को दी जिसने मौके पर पहुंच कर अजगर को पकड़ कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया।
प्लास्टिक के कट्टे बनाने की फैक्ट्री में लगी भयंकर आग
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना के यूपीएसआईडी में रविवार को प्लास्टिक के कट्टे बनाने की फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। मामले की…
Read more
























