👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र से जुड़ी एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। वायरल वीडियो में ऑटो चालक और एक व्यक्ति के बीच मार पिटाई होती नजर आ रही है। मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। हालांकि दोनों के बीच में विवाद क्यों हुआ? इसका कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।


























