गढ़ टोल को लेकर अधिवक्ताओं ने सौंपा ज्ञापन










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : गढ़ नगर पालिका से टोल प्लाजा समाप्ति की जनहित याचिका उच्च न्यायालय द्वारा सुनवाई के लिए मंजूर करने के उपरांत गढ़ बार एसोसिएशन ने नए बनाए जा रहे टोल प्लाजा पर उच्च न्यायालय में निर्णायक स्थिति होने तक रोक लगाए जाने की मांग का ज्ञापन उप जिलाधिकारी के माध्यम से सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री को भेजा। गढ़ नगरपालिका में चल रहे टोल प्लाजा को समाप्त करने की मांग वर्षों से की जा रही है जिसको लेकर पंकज लोधी द्वारा उच्च न्यायालय में जनहित याचिका दाखिल कराई गई जिसको लेकर उच्च न्यायालय इलाहाबाद द्वारा यूनियन ऑफ इंडिया एवं दो अन्य को नोटिस जारी किए गए। सुनवाई के लिए याचिका मंजूर होने के उपरांत क्षेत्र में खुशी का वातावरण बना हुआ है।
इसी प्रकरण को लेकर गढ़ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार अग्रवाल की अगुवाई में सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री को ज्ञापन उप जिलाधिकारी गढ़ के माध्यम से भेजा गया जिसमें अवगत कराया गया कि उच्च न्यायालय में गढ़ नगर पालिका से टोल प्लाजा के विरुद्ध जनहित याचिका की निर्णायक स्थित होने तक नए बनाए जा रहे हैं 21 लाइन के बड़े टोल प्लाजा पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जाए। मांग ना मानने की स्थिति में गढ़ बार एसोसिएशन धरना, अनशन के लिए मजबूर होंगे। इस मौके पर बार अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार अग्रवाल, सचिव प्रशांत कुमार, रिजवान अहमद, प्रदीप निषाद, सुशील कुमार, दहिया, संदीप निषाद, दीपक कुमार, जितेंद्र यादव, राजवीर सिंह, मूलचंद, युद्धवीर सिंह, देवेंद्र कुमार, अरविंद कुमार, धीरज लोधी, नरेश लोधी, दिनेश कश्यप, अंकित शर्मा, अमित कुमार, नेपाल सिंह, कैलाश कुमार, दिनेश कुमार, अतुल वर्मा इत्यादि मौजूद रहे।

Large के साथ Medium, Medium के साथ Small Pizza FREE: 8979755041








Related Posts

फर्जी बैनामा कराने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

🔊 Listen to this फर्जी बैनामा कराने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला हर्ष विहार कॉलोनी निवासी अनिल…

Read more

जैन साधकों ने निर्वाण लाडू चढाया

🔊 Listen to this जैन साधकों ने निर्वाण लाडू चढायाहापुड, सीमन/सुरेश जैन (Ehapurnews.com):जैन धर्म के आठवें तीर्थकर भगवान चन्द्रप्रभु के मोक्ष कल्याणक पर श्री 1008 पारसनाथ दिगम्बर जैन मंदिर, मेरठ…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

फर्जी बैनामा कराने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

फर्जी बैनामा कराने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

जैन साधकों ने निर्वाण लाडू चढाया

जैन साधकों ने निर्वाण लाडू चढाया

अवैध कब्जा हटवाने की कार्रवाई के दौरान बाप-बेटों ने सरकारी कार्य में डाली बाधा

अवैध कब्जा हटवाने की कार्रवाई के दौरान बाप-बेटों ने सरकारी कार्य में डाली बाधा

हापुड़ में नमकीन नहीं जहर बिक रहा है

हापुड़ में नमकीन नहीं जहर बिक रहा है

हाफिजपुर: 9वीं क्लास में पढ़ने वाली छात्रा के साथ दुष्कर्म का आरोप, खेतों में नग्न अवस्था में मिली किशोरी

हाफिजपुर: 9वीं क्लास में पढ़ने वाली छात्रा के साथ दुष्कर्म का आरोप, खेतों में नग्न अवस्था में मिली किशोरी

वर्तमान ग्राम प्रधान की मौत से शोक की लहर

वर्तमान ग्राम प्रधान की मौत से शोक की लहर
error: Content is protected !!