हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के मौहल्ला गांधी विहार में टूटी हुई पुलिया का नगर पालिका के अधिकारियों ने ठेकेदार की साठगांठ से कागजों में ही निर्माण करा दिया। ऐसे में ठेकेदार और अधिकारियों की इस करतूत को लेकर जांच की मांग उठ रही है। ठेकेदार व अधिकारियों की कितनी संपत्ति है इसकी जांच भी होनी चाहिए। हालांकि सूत्रों द्वारा मिली जानकारी के अनुसार वरिष्ठ अधिकारियों ने मामले उठने के बाद भ्रष्ट अधिकारियों व ठेकेदार को हलकी फटकार लगाकर छोड़ दिया। लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं की।
बता दें कि मोहल्ला गांधी विहार कॉलोनी में काफी समय से पुलिया टूटी हुई थी जिसकी शिकायत विनीत त्यागी ने 22 अगस्त को की। अधिकारियों की लापरवाही तो देखिए पुलिया ठीक किए बिना ही कागजों में शिकायत का फर्जी निस्तारण करा दिया। यदि शहर की और शिकायतों की जांच की जाए तो भ्रष्टाचार की कई तस्वीरें सामने आएगी।
कब होगी कार्रवाई?
लापरवाह और भ्रष्ट अधिकारियों व ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई कब होगी? आखिर अभी तक कोई ठोस कार्रवाई क्यों नहीं हुई है? यह भी एक बड़ा सवाल है।
सम्पत्ति की हो जांच:
गांधी विहार की पुलिया से भ्रष्टाचार की बू आ रही है। ऐसे में अधिकारियों और ठेकेदार की सम्पत्ति की भी जांच होनी चाहिए।
MBBS/MD/MS के लिए SIMS में ले दाखिला: 8859112733





























