हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : बदलते मौसम ने लोगों को खांसी, जुकाम, नजला व वायरल ने चपेट में ले लिया। रोजाना हजारों मरीज गढ़ रोड पर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज के लिए पहुंच रहे है। मरीजों की बढ़ती संख्या के मद्देनजर इलाज व दवा हेतु व्यापक प्रबंध किए है। स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक दिनेश खत्री ने कहा कि सीएचसी पहुंचने वाले सभी मरीजों को दवाएं दी जा रही है और रोगी ठीक हो रहे है। सफाई व खान-पान में परहेज से तथा कोविड वैक्सीनेशन से भी मरीजों को राहत मिल रही है और वे जल्दी स्वस्थ्य हो रहे है।
रोजाना दिन निकलते ही मरीजों का सीएचसी पहुंचना शुरु हो जाता है औऱ पंजीकरण काउंटर पर मरीजों की भीड़ लग जाती है। खांसी, जुकान व वायरल से पीड़ित मरीजों की संख्या हजारों में पहुंच जाती है। पंजीकरण के बाद ही मरीजों के स्वास्थ्य का परीक्षण शुरु होता है।
































