👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड नगर पुलिस ने फ्री गंज रोड पर कचहरी के बाहर हुए लाखन हत्याकांड में वांछित 25000/- रुपये के इनामी अभियुक्त को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले में कुछ आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है जबकि एक सरेंदर कर चुका हैं। बता दें गिरफ्तार किया गए आरोपी का नाम विरपाल उर्फ वीरू निवासी आनंगपुर जनपद फ़रीदाबाद है। ज्ञात हो कि हाल ही में कुछ आरोपियों ने हापुड़ कोर्ट में पेशी पर आए फ़रीदाबाद निवासी लखन को कचहरी के बाहर गोलियों से हमला कर मौत के घाट उतार दिया था। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 25 हजार के इनामी वीरू को भी गिरफ्तार कर लिया है।




























