👁 1 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ब्रजघाट पुलिस चौकी ने क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया और वाहनों की तलाशी ली। पुलिस के अभियान के दौरान वाहन सवारों में हड़कंप मचा रहा। इस दौरान पुलिस ने वाहन सवारों से पूछताछ भी की। बता दें कि नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस ने यह चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस का कहना है कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।






















