हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ में लाइन लॉस की शिकायत मिलने के बाद बिजली विभाग ने कमर कस ली है। गांव राजपुर में बिजली विभाग ने छापा मारा जहां एक दूध के प्लांट और छह घरों में बिजली चोरी पकड़ी गई। छापेमारी में 32 लाख की चोरी को बिजली विभाग ने पकड़ा।
प्रवर्तन दल के एइ एस पी यादव, विजेंद्र सिंह, दीपक सिंह, सचिन कुमार आदि ने मिलकर गांव में छापा मारा जहां आस मोहम्मद पुत्र खान मोहम्मद के यहां दूध के प्लांट में बिजली चोरी पकड़ी गई। छह मकानों में भी बिजली विभाग ने बिजली चोरी पकड़ी औरंगजेब पुत्र वाली मोहम्मद, अनवार पुत्र अमीर हुसैन, मारुफ पुत्र फारूक, दानिश पुत्र उम्मेद, आस मोहम्मद पुत्र खान मोहम्मद, खान मोहम्मद पुत्र मोहम्मद सईद, कुर्बान अली व सलीम के यहां से बिजली चोरी पकड़ी गई।
अब घर बैठे कराएं इंश्योरेंस: 9756129288























