हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): दशलक्षण महापर्व के पर श्री 1008 आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर कसेरठ बाजार हापुड़ में भव्य आयोजन सांगानेर से पधारे गौरव जैन शास्त्री के सानिध्य में मवाना से आया ग्रुप के द्वारा संगीत की मधुर ध्वनि के साथ संपन्न कराया गया ।
प्रातः काल से ही मंदिर जी में अभिषेक, शांति धारा ,पूजा,अर्चना की गई विधान का आयोजन अनिल, अंबुज, पुनीत जैन के द्वारा कराया गया जिसमें काफी श्रद्धालुओं ने भाग लिया ।
इस दशलक्षण पर्व पर गौरव जैन शास्त्री ने बताया कि उत्तम शौच धर्म का दिन है – उत्तम शौच धर्म
जिस व्यक्ति ने अपने मन को निर्लोभी बना लिया है, संतोष धारण कर लिया है, उसका जीवन परम शांति को उपलब्ध हो जाता है l
जो व्यक्ति उत्तम शौच धर्म को धारण करता है उसकी आत्मा लोभ ओर लालच जैसे मल का त्याग कर परम् उज्ज्वलता को प्राप्त होती है।उन्होंने कहा कि संसार में धनवान बड़ा नहीं धर्मवान बड़ा है और इसलिए धबान कि नहीं धर्मात्मा की पूजा होती है।
शाम के समय 7:00 बजे आरती की गई ।उसके पश्चात विद्यासागर पाठशाला की महिलाओं द्वारा एक लघु नाटिका सती मृगावती का प्रस्तुतिकरण किया गया जिसका संचालन रेणुका जैन ने किया।
नाटिका को सफल बनाने में रिचा, गरिमा, भावना, लवली, रूपल, चित्रा, लक्ष्मी, सोनू का सहयोग रहा ।इस अवसर पर जैन समाज के प्रधान अनिल जैन,पुलकित जैन, एसके जैन, नितिन जैन, संजीव जैन, अशोक जैन, आकाश जैन, विकास जैन, तुषार जैन, संदीप जैन, मोनू जैन, सुधीर जैन, ममता जैन, नीतुजैन प्रभा जैन, प्रेरणा जैन, श्वेता जैन आदि उपस्थित रहे।
श्री दिगंबर जैन समाज हापुड़ के महामंत्री अशोक जैन की ओर से पर्युषण दशलक्षण महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं






























