हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र की मोदीनगर रोड पर स्थित प्रीत विहार श्याम नगर मार्ग पर घर में बैठी महिला से एक बदमाश फोन लेकर भाग गया। महिला फोन पर बातचीत कर रही थी कि तभी वह मोबाइल के साथ रफूचक्कर हो गया। पीड़िता ने तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
मामला शुक्रवार की शाम का है जब हापुड़ की मोदीनगर रोड पर स्थित प्रीत विहार श्याम नगर मार्ग पर बिंदेश देवी पत्नी यशवीर सिंह अपने मोबाइल पर बात कर रही थी। इसी दौरान दो संदिग्ध बाइक सवार मौके पर पहुंचे जिनमें से एक महिला का फोन लेकर भागने में कामयाब रहा और बाइक पर सवार अपने साथी के साथ फरार हो गया। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर मामले में कार्रवाई की मांग की है।
एलर्जी, चर्म रोग व झड़ते बालों की समस्याओं के लिए सम्पर्क करें: 9837509509



























