हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत गुरुवार की देर शाम बदमाशों ने तमंचे के बल पर लोहे के व्यापारी से ढाई से तीन लाख रुपए की लूट को अंजाम दिया और फरार होने में कामयाब रहे. लूट की सूचना मिलने पर पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई.
मिली जानकारी के अनुसार पुनीत गोयल लोहे के व्यापारी हैं जिनकी दुकान गढ़ में रोडवेज बस अड्डे के पास है. जैसे ही पुनीत गोयल दुकान बढ़ाकर गढ़ में स्थित मंडी में अपने आवास की ओर लौट रहे थे तो बदमाशों ने तमंचे के बल पर व्यापारी से नोटों का बैग लूट लिया जिसमें करीब ढाई से तीन लाख रुपए थे. नोटों का थैला लूटकर बदमाश फरार हो गए. सूचना पाकर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है.




























