👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के सिंभावली में स्थित शुगर मिल को किसानों के गन्ने का भुगतान न करने पर नोटिस जारी किया गया है जिसके माध्यम से शीघ्र किसानों के भुगतान को करने के आदेश दिए हैं. शुगर मिल को चेतावनी दी गई है कि यदि किसानों के बकाया 250 करोड़ रुपए का भुगतान नहीं किया गया तो मिल के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.
बताते चलें कि सिंभावली शुगर मिल को किसानों का करीब ढाई सौ करोड़ रुपए का भुगतान करना है. मिल के महाप्रबंधक करण सिंह का कहना है कि श्रावण मास में रूट डायवर्ट होने की वजह से चीनी का उठान नहीं हुआ था. अब चीनी का उठान किया जा रहा है जिसके बाद जल्द ही किसानों के बकाया का भुगतान किया जाएगा.




























