हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : नगरीय निकाय चुनाव के लिए निर्वाचन आयोग ने अध्यक्ष और सभासद पदों के प्रत्याशियों के लिए चुनावी खर्च की सीमा को निर्धारित कर दिया है जिसके अनुसार हापुड़ नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी 12 लाख रुपए, गढ़मुक्तेश्वर व पिलखुवा नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी नौ-नौ लाख रुपए तथा बाबूगढ़ नगर पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशी ढाई लाख रुपए तक खर्च कर सकेंगे.
इस वर्ष के दिसंबर के महीने में अध्यक्षों व सदस्यों का कार्यकाल पूर्ण हो रहा है जिसके चलते नवंबर में चुनाव प्रस्तावित हैं. चुनाव से पहले निर्वाचन आयोग ने अध्यक्ष व सदस्यों का चुनाव में होने वाला खर्च निर्धारित कर दिया है. मिली जानकारी के अनुसार निर्वाचन आयोग ने 40 से 55 वार्ड वाली नगर पालिका में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी के लिए 12 लाख रुपए और 25 से 40 वार्ड वाली नगर पालिका में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी के लिए नौ लाख रुपए चुनावी खर्च निर्धारित किया है. वहीं सदस्य पचास हजार से दो लाख तक खर्च कर सकेंगे.
एलर्जी, चर्म रोग व झड़ते बालों की समस्याओं के लिए सम्पर्क करें: 9837509509





























