👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के सिंभावली क्षेत्र के गांव वैठ निवासी रुखसार पत्नी साहिल ने एंबुलेंस में बच्चे को जन्म दिया है. जच्चा बच्चा को मेरठ मेडिकल में भर्ती कराया गया है.
बता दें कि शासन द्वारा संचालित 102 व 108 एंबुलेंस ग्रामीण क्षेत्रों में गर्भवती महिलाओं के लिए वरदान साबित हो रही है. जहां सूचना मिलने पर एंबुलेंस गांव वेठ पहुंची और महिला को अस्पताल के लिए लेकर रवाना हुई. रास्ते में ही प्रसव पीड़ा तेज होने पर एंबुलेंस में मौजूद ईएमटी ने गर्भवती महिला का सुरक्षित प्रसव कराया जहां महिला ने बच्चे को जन्म दिया जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया.




























