हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष अर्चना वर्मा ने हाल ही में हापुड़ की दिल्ली रोड पर स्थित नगर पालिका परिषद के सामने निर्माणाधीन व्यावसायिक इमारत के बेसमेंट का निरीक्षण किया और अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राधिकरण विकास क्षेत्र के अंतर्गत पड़ने वाले प्रतिष्ठानों के बेसमेंट में पार्किग के लिए चिन्हित जगह के स्थान पर किसी भी प्रकार का अवैध व्यवसाय कार्य न किया जाए लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह खड़ा होता है कि जहां पर अवैध निर्माण हो चुका है वहां पर अभी तक कार्रवाई क्यों नहीं हुई?
रेलवे रोड पर बने काम्प्लेक्सों के बेसमेंट में हैं अवैध दुकानें:
हापुड़ के अतरपुरा चौपला से लेकर रेलवे स्टेशन तक यदि कंपलेक्सों की जांच की जाए तो सामने आएगा कि अधिकांश कंपलेक्स और प्लाजा में बेसमेंट में अवैध तरीके से दुकानें बनाकर बेची गई हैं जिस पर अधिकारी कार्रवाई करने से कतरा रहे हैं। एचपीडीए के वरिष्ठ अधिकारियों को क्षेत्र में एक बार निरीक्षण करने की आवश्यकता है। आपको बता दें कि हापुड़ की रेलवे रोड पर स्थित प्लाजा में से शायद ही कोई ऐसा हो जहां बेसमेंट में दुकान ना बनी हो।
अधिकारियों की सांठगांठ से हुआ अवैध निर्माण:
इसमे कोई दो नहीं है कि हापुड़ की रेलवे रोड पर बने कमर्शियल कंपलेक्सों में बेसमेंट में बनी दुकानें अधिकारियों की सांठगांठ से बनी है। ऐसा कैसे संभव हो सकता है कि अधिकारियों की नाक के नीचे बेसमेन्ट में दुकानें तैयार हो जाएं और किसी अधिकारी को कानो कान खबर तक ना हो। एचपीडीए को इस तरह के कॉन्प्लेक्स को चिन्हित कर कार्रवाई करने की जरूरत है।
ये भी पढ़ेः-एक और अवैध कालोनी का नक्शा हाथ लगा
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288

































