👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ की प्रमुख संस्था श्री सरस्वती विद्यालय हापुड़ का स्थापना दिवस एवं शिक्षाविद् बाबू लक्ष्मी नारायण स्मृति दिवस 3 सितम्बर, शनिवार को मनाया जाएगा। इस दिन विद्यालय परिसर में हवन, बाबू जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण व सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।
सचिव अमित अग्रवाल जोनी ने बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री नरेंद्र कश्यप, मुख्य वक्ता विजयपाल आढ़ती विधायक, विशिष्ठ अतिथि मुख्य विकास अधिकारी प्रेरणा सिंह व एचपीडीए की उपाध्यक्ष अर्चना वर्मा होगी।





























