👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के मौहल्ला कबाड़ी बाजार में मंगलवार को दिन छिपने के बाद बदमाश एक महिला के गले से सोने की चेन झपटकर भाग खड़ा हुआ।महिला का शोर सुनकर लोग पीछे भी दौड़े परन्तु बदमाश हाथ नहीं आया।कसेरठ बाजार हापुड की नीलम अग्रवाल मंगलवार को दिन छिपने के बाद चंडी मंदिर के दर्शन कर मयूरी से घर लौट रही थी कि एक बदमाश मयूरी पर पीछे लटक कर यात्रा करने लगा,जैसे ही मयूरी कबड्डी बाजार पहुंची तो लटक कर यात्रा कर रहा बदमाश अपने असली रूप में आ गया और नीलम के गले से चेन झपट कर भाग खड़ा हुआ।महिला का शोर सुनकर लोगों ने बदमाश को इधर उधर खोजा भी परन्तु वह हाथ नहीं आया।घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है।पुलिस जांच कर रही है।
























