हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : राशन डिपुओं के माध्यम से उपभोक्ताओं का जुलाई माह का राशन गेहूं का चावल अभी तक न मिलने से राशन उपभोक्ताओं में रोष व्याप्त है और राशन डीलर से पूछताछ करने के लिए उपभोक्ता राशन डिपुओं के चक्कर लगा रहे है।
राशन डीलर फहीमुद्दीन, सलमान राणा आदि राशन डीलरों ने सोमवार को उपजिला मैजिस्ट्रेट दिग्विजय सिंह को एक ज्ञापन दिया औऱ कहा कि डोर स्टेप डिलीवरी के तहत ठेकेदार को राशन की दुकानों पर खाद्यान्न पहुंचाना है, परंतु अभी तक जुलाई माह का राशन दुकानों पर नहीं पहुंचा है और अगस्त माह समाप्त होने को है। खाद्यान्न राशन की दुकानों पर न पहुंचने के लिए ठेकेदार दोषी है। राशन डीलरों ने तुरंत ही खाद्यान्न उपलब्ध कराने की मांग की है ताकि उपभोक्ताओं को राशन वितरित किया जा सके।
ये भी पढ़ेः-एक और अवैध कालोनी का नक्शा हाथ लगा
MBBS/MD/MS के लिए SIMS में ले दाखिला: 8859112733


























