हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के 41 गांव में लंपी रोग फैल चुका है। ऐसे में लंपी रोग से संक्रमित हुए पशुओं के उपचार के लिए पशुपालन विभाग ने मशक्कत शुरू कर दी है। इसके लिए निदेशालय से गोट पॉक्स वैक्सीन की 25,000 डोज़ हापुड़ पहुंच चुकी है। बकरी की चेचक में इलाज में इस्तेमाल होने वाली इस दवाई से सोमवार आज से पशुओं का टीकाकरण शुरू होगा। लंपी रोग से जनपद हापुड़ में करीब 168 पशु संक्रमित हो चुके हैं जिनका टीकाकरण आज से शुरू होगा।
Brainwaves Internation School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606


























