हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : श्री श्याम सरकार सेवा समिति सिंभावली द्वारा शुक्रवार दो सितंबर को बड़े ही धूमधाम से भव्य श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। सुबह सात बजे से बड़े ही हर्षोल्लास के साथ भव्य ध्वज यात्रा निकाली जाएगी जो कि मेन बाजार, शिव मंदिर सिंभावली से शुरू होकर मुख्य मार्गों से होते हुए उत्सव स्थल (वैष्ण कॉलोनी मिल गेट के सामने) पर संपन्न होगी.
आपको बताते चलें कि संकीर्तन महोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है. ऐसे में भव्य दरबार, इत्र वर्षा, छप्पन भोग, अखंड ज्योति, पुष्प वर्षा, श्याम रसोई, अलौकिक श्रृंगार से संकीर्तन की शोभा और भी बढ़ जाएगी. महोत्सव के दौरान पटना से गिन्नी कौर, वृंदावन धाम से राघव दास जी महाराज, कोलकाता से शुभम रूपम, दिल्ली से शिवम इंटरनेशनल म्यूजिकल ग्रुप भक्तों को भक्ति के रस में बांधेगे.
हापुड़: दो युवकों में हुई मारपीट की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की दिल्ली रोड पर स्थित एसएसवी इंटर कॉलेज के पास मामूली बात को लेकर दो युवक आपस में भिड़ गए। पेट्रोल पंप…
Read more
























