हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ में कोरी जाति के लोगों को कोरी अनुसूचित जाति के प्रमाण पत्र जारी नहीं होने के कारण कोरी समाज में रोष व्याप्त है। और अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र न होने से समाज के लोग अनेक सरकारी सुविधाओं के लाभ से वंचित हैं। भारतीय जनता पार्टी हापुड़ देहात के उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह कोरी की अगुवाई में योगेंद्र कोरी, ओम प्रकाश कोरी, राजेंद्र कोरी, देवेंद्र आदि शनिवार को हापुड़ कलेक्ट्रेट पहुंचे और उपजिलाअधिकारी को एक ज्ञापन दिया। ज्ञापन में उन्होंने कोरी जाति के लोगों को अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र जारी करने की मांग की है। उन्होंने बताया कि अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र न होने से उनके बच्चों का स्कूल में दाखिला नहीं हो पा रहा है और वे आवश्यक सरकारी सुविधाओं से वंचित हैं।
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288

























