हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रदेश भर में नशे के सौदागरों के विरुद्ध अभियान छेड़ने की घोषणा से सोशल मीडिया पर सीएम को व्यापक रुप से जन समर्थन मिल रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को मेरठ व हापुड़ की जनसभाओं में घोषणा की थी कि प्रदेश में युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले नशे के सौदागरों को बख्शा नहीं जाएगा। नशे के अवैध कारोबार में जो भी लिप्त पाया जाएगा उसकी सम्पत्ति जब्त की जाएगी, साथ ही नशे के कारोबार में लिप्त सौदागरों की जगह सिर्फ जेल है। नशे के सौदागरों के विरुद्ध प्रदेश भर में चलाए जा रहे अभियान के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे है औऱ पुलिस शराब माफियों व मादक पदार्थों के धंधेबाजों की बड़े पैमाने पर धर पकड़ कर रही है।
पार्टी हॉल बुक करने के लिए कॉल करें: 8979755041

























