हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): बाबूगढ़ के गांव नूरपुर में एक बाप ने अपनी 16 वर्षीय बेटी की धारदार हथियार से गर्दन काट कर निर्मम हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। मृतका का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। यह घटना शुक्रवार की अपराहन की है।पुलिस ने बताया कि एक सूचना पर पुलिस ने गांव नूरपुर पहुंचकर एक मकान के कमरे से 16 वर्षीय रेशमा का शव बरामद किया है। रेशमा की गर्दन पर गहरे घाव के निशान हैं।आरोप है कि रेशमा के पिता फरियाद ने तेज धारदार हथियार से गर्दन पर वार करके हत्या की है। पुलिस ने आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया है। शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है।
गढ़: चार प्रकरणों में HPDA ने अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ की ध्वस्तीकरण की कार्रवाई
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण ने मंगलवार को जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर विकास क्षेत्र में चार प्रकरणों में अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ ध्वस्तीकरण की…
Read more


























