हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के सर्राफा बाजार से चोरी के जेवर खरीदने वाले सुनार को राजस्थान पुलिस ने एक बिचौलिए की मध्यस्थता पर छोड़ दिया।
इस मध्यस्थता में करीब दो लाख रूपए खर्च होने की चर्चा है। बता दें कि राजस्थान पुलिस एक चोर को लेकर हापुड़ के सर्राफ बाजार में बुधवार की शाम को पहुंची और बाराही मौहल्ला के एक सुनार को सर्राफ बाजार से चोर के इशारे पर उठा कर ले गई। सुनार पर 70 ग्राम सोने के चोरी के जेवर कोडियो के भाव खरीदने का आरोप है। राजस्थान पुलिस के सुनार को हिरासत में लेते ही हड़कम्प मच गया और बिचौलिए सक्रिय हो गए। बताते हैं कि मध्यस्थता में करीब दो लाख रूपए खर्च हुए और आरोपी सुनार को बिचौलिए के घर ले आए। इससे पहले भी उत्तराखंड, हरियाणा, तमिलनाडू, बंगाल, राजस्थान पुलिस हापुड़ आकर चोरी के जेवर खरीदने वालों को हिरासत में ले चुकी है।
ये भी पढ़ेः-एक और अवैध कालोनी का नक्शा हाथ लगा
SIMS CONGRATULATES 2019 BATCH STUDENTS FOR EXCELLENT RESULT, MD/MS RESULT 100% PASS



























