👁 0 views Views
हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): हापुड़ के सर्राफा बाजार में उस समय अफरातफरी का माहौल बन गया जब राजस्थान पुलिस बुधवार की शाम को पहुंची और एक सर्राफ को उठाकर अपने साथ ले गई. हिरासत में लिए गए सर्राफ पर आरोप है कि उसने चोरी के जेवरात खरीदे हैं.आपको बता दें कि राजस्थान पुलिस बुधवार की देर शाम हापुड़ के सर्राफा बाजार में पहुंची. सर्राफा बाजार के गंगा मार्केट में दुकान करने वाले बराही मोहल्ला निवासी एक सर्राफ को हिरासत में ले लिया. मिली जानकारी के अनुसार एक चोर की निशानदेही पर राजस्थान पुलिस हापुड़ पहुंची और सर्राफ को हिरासत में लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है. राजस्थान पुलिस की इस कार्रवाई से सर्राफा बाजार में हड़कंप मचा है.


























