👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली के अंतर्गत गांव लाखन में बीयर शॉप पर मंगलवार की रात को गोली चलाने के दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो तमंचे, दो कारतूस तथा भागने में इस्तेमाल कार बरामद की है.पुलिस ने बताया कि पिलखुवा के न्यू सर्वोदय नगर का हिमांशु चौधरी व मोहन नगर कॉलोनी का शाश्वत ने मंगलवार की रात को बीयर ना मिलने पर शॉप पर गोली चला दी थी जो शटर चीरते हुए बियर शॉप के सेल्समैन अतुल को जा लगी थी. घायल अतुल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने आरोपी हिमांशु चौधरी व शाश्वत को गिरफ्तार कर लिया.


























