हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने एक सप्ताह पहले गढ़मुक्तेश्वर के बृजघाट झुग्गी-झोपड़ी से अपह्त एक 18 माह के बालक राजकुमार को बरामद कर 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों में अपहरणकर्ता, बिचौलिए व बच्चे को खरीदने वाला शामिल है। अपह्त बालक को अपहरणकर्ताओं ने बिचौलियों के माध्यम से जरुरतमंद को ढाई लाख रुपए में बेचा था जिस धनराशि को आरोपियों ने आपस में बांट लिया। एक आरोपी अभी भी फरार है।
पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने बताया कि उत्तराखंड के जनपद उधमसिंह नगर के कस्बा काशीपुर के रहने वाले वैभव शर्मा की बहन के चार बेटियां है और बेटा न होने के कारण बहन को बेटे की चाहत थी। वैभव शर्मा ने अपने साले विपिन शर्मा आदि के सहयोग से बेटा प्राप्त करने की योजना बनाई। बृजघाट के झुग्गी झोपड़ी में मुरादाबाद के गांव सदुपुरा का मित्रपाल अपनी पत्नी राखी व 18 माह के बेटे राजकुमार के साथ रह रहा है।
योजना के मुताबिक जनपद अमरोहा के थाना आदमपुर के गांव करनपुर के रोहताश, काकाठेर के अवधेश व ओमदत्त ने 14 अगस्त को 18 माह के राजकुमार बालक क अपहरण कर लिया। अपरहरणकर्ताओं ने बिचौलिए जनपद सम्भल के गांव लखौरी के रिंकू उर्फ राजेंद्र, जनपद मुरादाबाद के थाना मझौला की रामेश्वर कालोनी के विपिन कुमार के माध्यम से वैभव शर्मा को ढ़ाई लाख रुपए में बेच दिया। अपह्त बच्चे की खोज के लिए पुलिस ने तीन टीमों का गठन कर 18 माह के राजकुमार को बरामद कर लिया और 6 आरोपियों को धर दबोचा।
























