👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के औषधि विभाग ने हापुड़ की दस्तोई रोड पर स्थित मोहल्ला आदर्श नगर में बिना लाइसेंस संचालित मेडिकल स्टोर पर छापा मारा और उसे सील कर दिया. औषधि विभाग की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मचा है. औषधि निरीक्षक लव कुश प्रसाद ने मोहल्ला आदर्श नगर में स्थित एक मेडिकल स्टोर पर छापा मारा और पाया कि एक व्यक्ति बिना लाइसेंस के अवैध रूप से मैसर्स जनता मेडिकल स्टोर का संचालन कर रहा है जिसके बाद मेडिकल स्टोर में मिली अवैध दवाइयों को सील कर दिया.
सोमवार की दोपहर हुई इस छापेमारी के दौरान मेडिकल स्टोर में रखी पचास हजार रुपए की अवैध एलोपैथिक औषधियों को भी सीज कर दिया. विभाग मामले की कार्रवाई में जुट गया है.

























