हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : समीप के गांव कुराना के निकट नहर पटरी पर असामाजिक तत्वों ने बैरीकेट लगा कर वाहनों से टोल वसूलने को किसानों ने पकड़ लिया और हंगामा शुरु कर दिया। पुलिस ने मामले को शांत कराया है।
कुराना के निकट नहर पटरी पर टोल वसूलने के लिए भारत सरकार ने किसी एजेंसी को अधिकृत नहीं किया है। इस नहर पटरी से रोजाना हजारों लोग अपने वाहनों से गुजरते है। वाहनों की बढ़ती हुई आवाजाही का लाभ उठाने के लिए असामाजिक तत्व सक्रिय हो गए।
असामाजिक तत्वों ने नहर की पटरी पर बैरीकेट लगा कर कुर्सियां डाल कर वाहनों से अवैध वसूली शुरु कर दी जिससे किसान गुस्सा खा गए। भाकियू (टिकैत) की अगुवाई में किसान नेता जगवीर सिंह, बबली सिंह, करण सिंह सहित सैकड़ों किसान अवैध टोल पर पहुंचे और वाहनों से अवैध वसूली करने के आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर धरना दिया। थाना हाफिजपुर प्रभारी महेंद्र सिंह ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच कर किसानों को आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। किसानों का कहना है कि यदि अवैध टोल संचालकों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई नहीं की गई तो किसान आंदोलन करेंगे।
ये भी पढ़ेः-एक और अवैध कालोनी का नक्शा हाथ लगा
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288


























