👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : पुलिस द्वारा जनपद हापुड में अपराध की रोकथाम एवं अवैध मादक पदार्थ तस्करों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत कपूरपुर थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक अवैध मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार किया है जिसके कब्जे से तीन किलो गांजा बरामद किया है। आरोपी गांव सालेपुर कोरला का सुलेमान है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है ।

























