हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ की फ्रीगंज रोड पर स्थित कचहरी के बाहर हुए शूटआउट मामले में एक मुलजिम लाखन की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी. हापुड़ पुलिस द्वारा हत्याकांड का खुलासा करने पर अधिवक्ताओं ने पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर को सम्मानित किया है. ज्ञात हो कि 16 अगस्त को हापुड़ की कचहरी के बाहर हरियाणा पुलिस की अभिरक्षा में हमलावरों ने दिनदहाड़े पेशी पर आए मुलजिम की गोली मारकर हत्या कर दी. बदमाश भागने में कामयाब रहे. पुलिस ने हमलावरों को पकड़ने के लिए जाल बिछाया और वारदात का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. सोमवार को अधिवक्ताओं ने घटना का पर्दाफाश करने पर पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर को सम्मानित किया है. हापुड़ बार के पूर्व अध्यक्ष ठाकुर गजेंद्र चौहान, वरिष्ठ अधिवक्ता अनिल आजाद, अधिवक्ता मनोज, अधिवक्ता सत्यवीर आदि उपस्थित रहे.
ये भी पढ़ेः-एक और अवैध कालोनी का नक्शा हाथ लगा
चर्म रोग, गुप्त रोग आदि की महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9837509509























