हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : EHapur News की खबर का एक बार फिर असर हुआ है. हापुड़ के मोहल्ला जवाहरगंज में एक और झुके बिजली के खंभे की खबर को EHapur News ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था जिस पर संज्ञान लेकर बिजली विभाग ने कार्रवाई करते हुए बिजली के खंभे को सीधा कराया है जिससे लोगों को राहत मिली है.
आपको बता दें कि जवाहर गंज से राधापुरी जाने वाले रास्ते पर लगा बिजली का एक खंभा दिन पर दिन एक ओर झुकता जा रहा था जो कभी भी गिरकर हादसे का कारण बन सकता था. EHapur News ने खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया जिस पर संज्ञान लेकर बिजली विभाग के अधिकारियों ने रविवार को कार्रवाई करते हुए बिजली के खंभे की मरम्मत कर उसे सीधा किया.
ये भी पढ़ेः-एक और अवैध कालोनी का नक्शा हाथ लगा

किफायती दामों पर खरीदें टाइल्स: 9837824010


























