हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ मेरठ बाईपास पर एक युवक घास काटते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. मरने वाले की पहचान जगबीर पुत्र समय सिंह निवासी अनुज विहार के रूप में हुई है.
मिली जानकारी के अनुसार जगबीर रात के समय थाना देहात क्षेत्र के अंतर्गत हापुड़ मेरठ बाईपास पर घास काट रहा था. इसी बीच वह मौके से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया. करंट लगने से वह बुरी तरह झुलस गया जिसने मौके पर ही दम तोड़ दिया. ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है.
ये भी पढ़ेः-एक और अवैध कालोनी का नक्शा हाथ लगा
MBBS/MD/MS के लिए SIMS में ले दाखिला: 8859112733


























